मधुबनी, मार्च 12 -- झंझारपुर, निज संवाददाता । अनुमंडल क्षेत्र के सभी सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में गुरुवार से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया। दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा में वर्ग एक से आठवीं तक के हजारों बच्चों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता का परिचय दिया। मध्य विद्यालय कैथिनिया में परीक्षा का आयोजन सुचारू रूप से किया गया। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, उच्च प्राथमिक स्तर पर बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रही। विद्यालय में वर्ग 3 से लेकर वर्ग 8 तक के सभी नामांकित छात्र परीक्षा में शामिल होने परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंच गए थे और परीक्षा शुरू होने से पहले चेतना सत्र का आयोजन किया गया। विद्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार विभिन्न कक्षाओं में छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.