मधुबनी, मार्च 30 -- झंझारपुर, निज संवाददाता। झंझारपुर के सम्राट अशोक भवन में शनिवार को नगर परिषद झंझारपुर की वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक आम बैठक आयोजित की गई। मुख्य पार्षद बबीता शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए कुल 270 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया। इस महत्वाकांक्षी बजट पर अंतिम मुहर आगामी 30 मार्च को होने वाली सशक्त समिति की बैठक में लगाई जाएगी। हालांकि, बजट के आंकड़े सामने आते ही सदन का माहौल गरमा गया और पार्षदों ने पिछले कार्यों की सुस्त रफ्तार पर जमकर सवाल उठाए। कुछ पार्षदों के तीखे तेवरों के बीच कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने सभी सवालों का धैर्यपूर्वक जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर परिषद का समुचित विकास पार्षदों के सहयोग के बिना संभव नहीं है। मुख्य पार्षद बबीता शर्मा ने भी सभी को आ...