मधुबनी, मार्च 6 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। होली के त्योहार के बाद अपने काम-काज पर वापस लौटने वाले प्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे द्वारा घोषित आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट और किशनगंज-लालकुआं होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन झंझारपुर के रास्ते शुरू हो गया है। इन ट्रेनों के चलने से दिल्ली और उत्तराखंड की ओर जाने वाले यात्रियों को अब सीट के लिए मारामारी नहीं करनी पड़ रही है। शुक्रवार को गाड़ी संख्या 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल अपने निर्धारित समय से करीब साढ़े पांच घंटे की देरी से सुबह 11:30 बजे झंझारपुर स्टेशन पहुंचना सुनिश्चित कर सकी। दो मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन पूर्णिया कोर्ट के लिए रवाना हो गई। यही ट्रेन वापसी में गाड़ी संख्या 05579 बनकर शुक्रवार की रात 10:30 बजे झंझारपुर पहुंचना तय है, जो शनिवार को आनंद विहार स्टेशन पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.