मधुबनी, मार्च 30 -- झंझारपुर। रेल यात्रियों की सुविधा और गर्मी की छुट्टियों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है। कटिहार से अमृतसर के बीच झंझारपुर के रास्ते चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि में विस्तार कर दिया गया है। अब यह ट्रेन मई 2026 के अंत तक अपनी सेवाएं देगी। रेलवे के आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस ट्रेन के परिचालन में कुल 9 फेरों की वृद्धि की गई है, जिससे मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को पंजाब की यात्रा करने में काफी सहूलियत होगी। रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, गाड़ी संख्या 05735 (कटिहार-अमृतसर स्पेशल) अब 1 अप्रैल 2026 से 27 मई 2026 के बीच प्रत्येक बुधवार को कटिहार से प्रस्थान करेगी। इस दौरान यह ट्रेन कुल 9 फेरे लगाएगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 05736 (अमृतसर-कटिहार स्पेशल) 3 अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.