मधुबनी, मार्च 11 -- झंझारपुर। होली के पावन त्योहार पर परदेस से घर आने वाले यात्रियों के लौटने की भारी भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने राहत भरा निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेल के अनुसार, झंझारपुर के रास्ते सहरसा और पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलाई जा रही होली स्पेशल गरीब रथ ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार कर दिया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि वाशिंग पिट पर ट्रेनों के नियमित रख-रखाव और यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण इन विशेष गाड़ियों के फेरे बढ़ाए गए हैं। गाड़ी संख्या 05575 सहरसा-आनंद विहार गरीब रथ स्पेशल अब 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल का परिचालन 17 मार्च से बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दिया गया है, जो प्रत्येक मंगलवार को आनंद विह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.