मधुबनी, मई 27 -- धर्मेंद्र नारायण झा झंझारपुर, निज संवाददाता। अनुमंडल क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के कमरों और मुख्य रास्तों में भारी जलजमाव हो गया है। इसके कारण न केवल बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि कई जगहों पर पढ़ाई पूरी तरह ठप हो गई है। ऐसा ही नजारा झंझारपुर आरएस स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को देखने को मिला। यहां विद्यालय के सभी कमरों और बरामदे में वर्षा का पानी भर गया है। बुधवार को शिक्षक तो जैसे-तैसे विद्यालय परिसर में पहुंच गए, लेकिन बैठने और पढ़ाई के लिए कोई सूखी जगह न होने के कारण एक भी बच्चा स्कूल नहीं आया। इसके चलते पढ़ाई पूरी तरह ठप रही। लखनौर के प्रख...