मधुबनी, मार्च 6 -- झंझारपुर/मधुबनी, निज संवाददाता। मिथिला की बेटी और झंझारपुर की नतिनी श्रेया झा ने यूपीएससी 2025 की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर इलाके का मान बढ़ाया है। झंझारपुर के शिवपुरी मोहल्ला निवासी व ललित नारायण जनता महाविद्यालय के अवकाशप्राप्त अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. उग्रदेव झा 'अमर' की नतिनी श्रेया ने कीर्तिमान अपने पहले ही प्रयास में स्थापित किया है। उसे 357वीं रैंक प्राप्त हुई है। सफलता की सूचना मिलते ही प्रो. झा के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। प्रो. उग्रदेव झा कहते हैं कि श्रेया शुरू से ही मेधावी रही हैं। उन्होंने धनबाद के कारमेल स्कूल से 10वीं और पटना के सेंट माइकल्स स्कूल से 12वीं की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद नई दिल्ली के गुरु गोविन्द सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से बीए, एलएलबी की डिग्री ली। श्रेया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.