मधुबनी, मार्च 19 -- झंझारपुर, निज संवाददाता। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह शुक्रवार को पटना से झंझारपुर, लौकहा और पूर्णिया रूट का विशेष निरीक्षण करेंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, महाप्रबंधक की विशेष निरीक्षण ट्रेन सुबह 08:00 बजे पटना से रवाना होगी। इस दौरे को लेकर झंझारपुर और लौकहा स्टेशनों पर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस हाई-प्रोफाइल दौरे का मुख्य उद्देश्य रेलवे के बुनियादी ढांचे और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच करना है। महाप्रबंधक यात्रा के दौरान पटना-झंझारपुर-लौकहा रेलखंड पर 'विंडो ट्रेलिंग' निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही नव कमीशन किए गए रेल खंडों, ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिग कार्यों और ओटोएस जैसी तकनीकी प्रणालियों की समीक्षा की जाएगी। यह निरीक्षण रेल सेवाओं की सुरक्षा और भविष्य के विकास कार्यों की गति को सुनिश...