झंझारपुर और मधेपुर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
मधुबनी, मई 7 -- धर्मेंद्र नारायण् झा झंझारपुर। वाणिज्यकर विभाग की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए झंझारपुर और मधेपुर के दो प्रतिष्ठित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई वाणिज्यकर सहायक आयुक्त राजन कुमार के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम द्वारा की गई। विभाग को मिली दो अलग-अलग शिकायतों के आधार पर यह छापेमारी की गई, जिससे क्षेत्र के व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, विभाग की टीम ने सबसे पहले झंझारपुर आरएस बाजार स्थित दीपक कुमार राउत के गुटखा और पान मसाला प्रतिष्ठान की जांच की। जांच के दौरान यह पाया गया कि उक्त दुकान का संचालन बिना जीएसटी निबंधन और नियमों के उल्लंघन के किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- फर्म में करोड़ों की जीएसटी चोरी होने की आशंका स्टॉक और सेल रजिस्टर में भारी अनियमितताएं देखने को मिलीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.