धनबाद, नवम्बर 17 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। छठ महापर्व पर गांव गए लोगों के लौटने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने रांची से पूर्णिया कोर्ट और झंझारपुर से राउरकेला के बीच एक-एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। 08105 राउरकेला-झंझारपुर पूजा स्पेशल 26 नवंबर को राउरकेला से चलेगी। वापसी में 08106 झंझारपुर-राउरकेला स्पेशल 27 नवंबर को झंझापुर से चलेगी। इसी तरह 08625 रांची-पूर्णिया कोर्ट पूजा स्पेशल 27 नवंबर को रांची से और 08626 पूर्णिया कोर्ट-रांची पूजा स्पेशल 28 नवंबर को पूर्णिया कोर्ट से रवाना होगी। दोनों ओर से ट्रेन में पर्याप्त सीटें खाली हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...