झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में घुसा बारिश का पानी,मरीज बेहाल
मधुबनी, मई 22 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। एक बार फिर बारिश ने झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल की बदहाली और लचर व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश का पानी पूरे अस्पताल परिसर में जमा हो गया है। जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों का अस्पताल पहुंचना तक दूभर हो गया है। इमरजेंसी वार्ड जाने के लिए दो से तीन फीट पानी हेलना पड़ रहा है। सबसे अधिक कष्ट दिव्यांग मरीजों को होती है जब उस पानी से गुजरते वक्त गिरने की डर बना रहता है। बारिश का गंदा पानी न सिर्फ परिसर में जमा है, बल्कि इमरजेंसी भवन में स्थित प्रसव कक्ष और महिला वार्ड के अंदर तक घुस गया है। गुरुवार की रात अस्पताल प्रशासन और मरीजों के लिए किसी दु:स्वप्न जैसी रही। वार्डों में भर्ती महिला मरीजों, प्रसूत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.