गोपालगंज, मार्च 1 -- मांझागढ़ । स्थानीय थाना क्षेत्र के झझवा गांव समीप एनएच 27 पर टेंपो से घर लौट रही एक महिला से अज्ञात बदमाशों ने छिनतई की। जानकारी के अनुसार रविवार को उचकागांव थाना क्षेत्र के साखे गांव की फुली देवी सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के हेतिमपुर गांव में अपने रिश्तेदार के घर से अपने घर लौट रही थी। वह बरौली थाना क्षेत्र के बढ़ेया मोड़ के पास टेंपो में बैठ गई। टेंपो में तीन चार की संख्या में अज्ञात युवक बैठ गए। टेंपो जैसे ही मांझागढ़ थाना क्षेत्र के झंझवा गांव के पास पहुंचा कि युवकों ने टेम्पो रूकवाकर महिला के गले से सोने की चेन, पायल ,नगद आठ हजार रुपए छीन लिए। साथ ही मौके से फरार हो गए। । हालांकि इस संबंध में मांझागढ़ पुलिस से संपर्क करने पर बताया गया कि इस तरह की कोई सूचना नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...