झंझरा बहियार में गोली कांड में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
खगडि़या, मई 28 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि हलने के पसराहा थाना के महद्दीपुर झंझरा बहियार में बुधवार को हुए गोली कांड में घायल आशीष कुमार के आवेदन पर पसराहा थाना में गुरुवार को अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। उलेखनीय है कि बुधवार दोपहर बाद महद्दीपुर झंझरा बगीचा में फायरिंग हुई थी जिसमे महद्दीपुर के बबलू दास के पुत्र आशीष कुमार घायल हो गए थे। पुलिस अवर निरीक्षक सह पसराहा थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.