खगडि़या, अप्रैल 10 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थानान्तर्गत झंझरा बिजली ग्रिड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में शुक्रवार को चार घंटे मेंटेनेंस को लेकर विद्युत आपूर्ति बाधित रही। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कुल चार घंटों के लिए बिजली कटौती की जाएगी। इस कटौती से मुख्य रूप से झंझरा, बन्देहरा, पसराहा, महद्दीपुर, दिनचकला और सोनडीहा जैसे इलाके प्रभावित रहे। बिजली विभाग ने यह निर्णय आगामी आंधी-तूफान और बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए लिया है। इस दौरान विभाग की विशेष टीम 33 केवी मुख्य लाइन के समीप स्थित उन खतरनाक पेड़ों की टहनियों को काटने और हटाने का काम किया। जिनसे भविष्य में लाइन टूटने का खतरा नहंी रहे। इस एहतियाती कदम का उद्देश्य खराब मौसम के दौरान बिजली व्यवस्था को पूरी तरह ठप ...