गोरखपुर, जनवरी 28 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत दुबौली में भूमि विवाद में घर पर चढ़कर गोली मारकर पंकज निषाद (38) की हत्या की घटना में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रामजतन निषाद की पत्नी कलावती देवी, बेटी रुबी, बेटे अविनाश उर्फ मकालू और सूरज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों पर केस दर्ज किया है। जांच के आधार पर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है। झंगहा क्षेत्र के दुबौली निवासी रामआशीष निषाद ने केस दर्ज कराया था। उसने पुलिस को बताया कि पड़ोसी रामजतन के परिवार के साथ जमीनी विवाद काफी दिनों से चल रहा है। छह माह पहले दोनों पक्षो के बीच आपसी सहमती से समझौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.