गोरखपुर, मार्च 3 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थाना क्षेत्र के हरैया में रविवार रात करीब सात बजे साइकिल और बाइक की टक्कर में जान गंवाने वाले साइकिल सवार की पहचान मंगलवार को हो गई। मृतक की पहचान रामपुरा निवासी 50 वर्षीय श्यामबिहारी यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को लावारिस मानकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पहचान की। मृतक के पुत्र जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि उनके पिता रविवार को मजदूरी के लिए साइकिल से निकले थे। देर शाम लौटते समय हरैया स्थित केडीएस स्कूल के पास उनकी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में श्यामबिहारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार शिववचन गंभीर रूप से घायल है और एम्स गोरखपुर में उपचाररत है। परिवार में कोहराम मचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.