झंगहा में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, जेवर और कपड़े ले गए चोर
गोरखपुर, जून 13 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोर जेवर, कपड़े और अन्य सामान चुरा ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, देवरिया जनपद के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के खोरमा निवासी हरिलाल ने नरेंद्रपुर स्थित बाबा भरदुलदास स्कूल के पास मकान बनवा रखा है। मकान में गृहस्थी का सामान रखा हुआ है, जबकि पूरा परिवार बाहर रहता है। बताया जा रहा है कि 10 जून की रात चोर मकान के मुख्य गेट का ताला काटकर अंदर घुस गए और कमरे में रखा आभूषण, कपड़े तथा अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- दुमका के रिंग रोड स्थित एक मकान से लाखों की चोरी घटना की जानकारी तब हुई जब हरिलाल के रिश्तेदार प्रिंस गुप्ता ने मकान का टूटा ताला देखा। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.