गोरखपुर, जून 21 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थानाक्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीया किशोरी को गर्भवती करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। मामले में दोगुने उम्र के युवक पर किशोरी के साथ अनैतिक संबंध बनाने व उसे गर्भवती करने का आरोप है। किशोरी के पिता ने झंगहा पुलिस को तहरीर दिया है। झंगहा पुलिस इस गंभीर मामले में जांच कर रही है। किशोरी के घर के सामने रहने वाला 30 वर्षीय तीन बच्चों के पिता ने किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ रेप किया। इसी बीच लड़की गर्भवती हो गई। लड़की के परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो इसकी लिखित शिकायत पुलिस से किया है। झंगहा थानेदार अनूप सिंह का कहना है कि मामले में आरोप लगाया गया है। पुलिस आरोप की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच में सत्यता आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान क...