ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने उत्तर वाहिनी गंगा में लगायी आस्था की डुबकी
साहिबगंज, जून 29 -- राजमहल, प्रतिनिधि। ज्येष्ठ पूर्णिमा के मौके पर सोमवार को शहर के सूर्य देव घाट, फेरी घाट, संगत घाट ,रामघाट बजरंग घाट, आदि गंगा घाटों पर उत्तरवाहिनी गंगा में शहर , प्रखंड सहित बरहरवा,बरहेट,बोरीयो,तीन पहाड़,केला बाड़ी,माधो पाड़ा,पाकुड़ आदि अन्य जगहों से आए श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। और विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना किया। अहले सुबह से ही विभिन्न गंगा घाटों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगने लगा था। पूर्णिमा पर पतित पावनी उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान सत्यनारायण की कथा करवाना तथा ब्राह्मणों और दीन-हीन, असहाय लोगों को दान देना बेहद शुभ माना जाता है। यह भी पढ़ें- पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन स्नान-दान और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.