ज्वैलर्स पर छह लाख के जेवरात हड़पने का आरोप
कानपुर, मई 12 -- कानपुर, संवाददाता। बेकनगंज में महिला ने ज्वैलर्स पर छह लाख रुपये के जेवरात हड़पने और धमकाने का आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कर्नलगंज निवासी बेबी ईरम फातिमा के अनुसार बीती 28 मार्च 2026 को भांजे का निकाह था। जिस कारण 19 मार्च को उन्होंने तलाक महल स्थित रहनुमा ज्वैलर्स में सोने की दो चेन, सोने का एक हार और चांदी की दो पायल रिपेयरिंग के लिए दी थी। दुकानदार मो. तस्लीम उर्फ राहिल ने दूसरे दिन जेवरात देने का आश्वासन दिया। जब वह दूसरे दिन पहुंचीं तो दुकान बंद मिली और मोबाइल भी बंद था। वाट्सएप पर भेजे गए वाइस मैसेज के जवाब में बाहर होने की बात कहते हुए जल्द सामान लौटाने की बात की। आरोप है कि तब से उसने जेवरात वापस नहीं किए हैं। उन्होंने दुकानदार के घर जाकर परिजन से संपर्क किया तो उन लोगों ने गाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.