ज्वैलर्स को आधे दाम में नकली सोना बेचने वाले दो जालसाज गिरफ्तार
लखनऊ, सितम्बर 23 -- ज्वैलर्स को आधे दाम में नकली सोना बेचने वाले दो जालसाजों को एसटीएफ वाराणसी की टीम ने मिर्जापुर पड़री हाईवे से गिरफ्तार किया है। सोना दिखाने के समय वह एक छोटा सा टुकड़ा असली लेकर जाते थे पर जब वह खरीदता था तो उसे नकली गिन्नी थमाते थे। सुनार जब गिन्नी का परीक्षण करता तो पता चलता था कि नकली है। इस तरह गिरोह ने तमाम सर्राफ से करोड़ों की ठगी की। गिरोह के लोग मध्यमवर्गी दुकानदारों को चुनते थे। उसके बाद फर्जी आईडी पर लिए गए प्री-एक्टिवेटेड सिम से फोन कर सर्राफ को जाल में फंसाते थे। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार ठगों में अजय बिंद प्रयागराज जनपद के मेजा इलाके के जमुआ कोची का रहने वाला है। उसका साथी बृजेश उर्फ बलराम मिर्जापुर जनपद के गाजीपुर जनपद के विंध्याचल के दादर कला का निवासी है। ठगों के पास से 33 नकली सोने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.