उन्नाव, अप्रैल 9 -- उन्नाव,संवाददाता। सोहरामऊ कस्बा स्थित ज्वैलर्स की दुकान पर देर रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। चोरों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। उनकी हर हरकत डीवीआर में कैद है। सोहरामऊ कस्बा स्थित ज्वैलर्स की दुकान को चोरों ने देर रात निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि रात में कुछ युवक दुकान के आसपास घूमते दिखाई दिए। उसके बाद उन्होंने दुकान में घुसने का प्रयास किया, लेकिन आसपास के लोगों की हलचल बढ़ने से चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दे सके। इसी दौरान चोरों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से दुकान में लगे सीसी कैमरे को उखाड़ कर फेंका। हालांकि, डीवीआर में उनकी गतिविधियां पहले ही रिकॉर्ड हो चुकी थीं। पड़ोस में रहने वाले लोगों को जब आवाज आभास हुआ तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.