नई दिल्ली, मई 13 -- मोदी सरकार ने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। इस फैसले से ज्वैलरी कंपनियों के शेयरों पर भारी दबाव है, जबकि मेटल कंपनियों को तगड़ा फायदा हुआ है। बता दें एमसीएक्स पर आज सोना 10000 रुपये से अधिक उछलकर 164497 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि, चांदी 22299 रुपये प्रति किलो की तूफानी तेजी के साथ 3 लाख रुपये के पार चली गई। आज यानी 13 मई को कल्याण ज्वैलर्स, पीसी ज्वैलर, पीएन गाडगिल, सेंको गोल्ड और टाइटन कंपनी के शेयर 6% तक लुढ़क गए। कस्टम ड्यूटी बढ़ने से सोना-चांदी महंगा हो गया है। इससे मांग घट सकती है और कंपनियों के मुनाफे पर असर पड़ेगा। इस वजह से निवेशकों में भगदड़ है। यह भी पढ़ें- सोना 1000 रुपये से ज्यादा हुआ महंगा, चांदी एक झटके में 3 लाख के हुई पार एंजल वन के एक्सपर्ट राजेश भोसले के मुताबिक...