अमरोहा, अक्टूबर 4 -- रजबपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने डिडौली निवासी युवक पर अपनी 16 वर्षीय बेटी को ज्वैलरी की जानकारी लेने के बहाने फूड कार्नर पर बुलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो खींचने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रदीप कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के मुताबिक उसकी बेटी जोया स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान पर करीब दो महीने से सेल्स का काम कर रही थी। दुकान संचालक ने ज्वैलरी के प्रचार-प्रसार और जानकारी साझा करने के लिए कर्मचारियों का व्हाट्सऐप ग्रुप बना रखा है। किशोरी भी इस ग्रुप से जुड़ी थी।

घटना का विवरण आरोप है कि शनिवार सुबह प्रदीप ने किशोरी को डिडौली गांव स्थित एक फूड कार्नर पर मिलने के बहाने बुलाया। वहां पानी पिलाने के बाद वह उसे ऊपर बने एक कमरे में ...