आगरा, मार्च 28 -- ठगों ने खुद को प्रतिष्ठित सराफ बताकर आगरा के ज्वेलर को जाल में फंसाया। चांदी की पायल बनवाने का ऑर्डर दिया। करीब 11 किलो की पायल तय समय पर कोरियर के माध्यम से बताए गए पते पर भेज दी गई। बदले में आरोपितों ने कोरियर के माध्यम से गिलट थमा दी। जानकारी मिलते ही ज्वेलर के होश उड़ गए। किनारी बाजार निवासी शगुन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि छह नवंबर 2025 को एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया। खुद को मुकेश सराफ (जयसवाल ज्वेलर्स, श्री राधाकृष्ण वस्त्रालय, गोरखपुर) का मालिक बताया। आरोपित ने चांदी की पायल के डिजाइन मंगवाए और करीब 15 किलो माल का ऑर्डर दिया। भरोसा दिलाने के लिए उसने फर्जी विजिटिंग कार्ड व्हाट्सऐप पर भेजा। इसके बाद 11.259 किलो चांदी की पायल पीड़ित ने...