ज्वेलर के लाखों रुपये लेकर फरार हुए कर्मी समेत तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, मार्च 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ज्वेलर के 54 लाख रुपये लेकर फरार हुए कर्मचारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रूपेश कुमार, सचिन उर्फ विकास और पवन कुमार के रूप में हुई है। तीनों दिल्ली के सोनिया विहार के निवासी हैं। कुचा महाजनी के एक सोना कारोबारी ने करीब एक महीने पहले कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका कर्मचारी रूपेश बाजार से पेमेंट इकट्ठा करने और पहुंचाने का काम करता था। पांच फरवरी की शाम उसे 54 लाख रुपये किसी व्यापारी को देने के लिए भेजा गया था, लेकिन वह रकम लेकर फरार हो गया। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मामले से जुड़े कुछ बदमाश खजूरी खास इलाके में इकट्ठा होने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने खजूरी खास फ्लाईओवर के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.