ज्वेलर के कर्मचारी से गहने लूटने वाले दबोचे
नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने एक ज्वेलर के कर्मचारी से गहनों की लूट का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी और बाइक भी बरामद की है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी 44 वर्षीय बबलू, 27 वर्षीय प्रशांत और 28 वर्षीय टार्जन के रूप में हुई है। पूर्वी जिला डीसीपी राजीव कुमार ने शुक्रवार को बताया कि 29 मार्च को रविंदर यादव चांदनी चौक स्थित चंदन ज्वेलर्स में ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। उनके पास गहनों के तीन पैकेट थे। रविंदर जब आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास स्थित फुट ओवरब्रिज से गुजर रहे थे, तभी तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। एक बदमाश ने रविंदर को पकड़ लिया, जबकि बाकी दो ने उनकी पैंट की जेब से गह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.