ज्वेलर्स से 65 लाख लूटने वाले शातिरों से मुठभेड़, एक घायल
फिरोजाबाद, जून 19 -- जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पिछले शुक्रवार को मोहल्ला खत्राना में ज्वेलर्स से 65 लाख से अधिक के आभूषण, नगदी लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। स्कॉर्पियो सवार लुटेरों से पुलिस की शुक्रवार की सुबह छीछामई नहर पुल के पास मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक लुटेरे के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि दो अन्य लुटेरों को घेराबंदी कर दबोच लिया। लूट की घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में पुलिस टीमें कई दिनों से जुटी हुई थी। हर बिंदु पर पुलिस की जांच चल रही थी। पुलिस, एसओजी, सर्विलांस को मुखबिर से सूचना मिली कि 12 जून को मोहल्ला खत्राना निवासी हरिओम वर्मा के साथ लूट करने वाले लुटेरे कार में बैठकर छीछामई नहर के रास्ते होते हुए नसीरपुर से आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से होते हुए ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.