सीतामढ़ी, अप्रैल 1 -- सीतामढ़ी। जिले के मेहसौल थाना क्षेत्र अंतर्गत राजोपट्टी में मंगलवार की रात एक ज्वेलरी दुकानदार से झपटमारी की घटना सामने आई है। बदमाशों ने बैग में रखे जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एस के ज्वेलर्स के संचालक सुनील सरार्फ रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कारगिल चौक की ओर से आए अपाचे बाइक सवार दो युवकों ने उनके हाथ से बैग झपट लिया और तेजी से भाग निकले।घटना के बाद दुकानदार ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी बाइक से बदमाशों का पीछा किया। साहू चौक तक उनका पीछा किया, लेकिन इसके बाद बदमाश आंखों से ओझल हो गए। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि बैग में सोने-चांदी के जेवरात के साथ नकद रुपये भी रखे थे। घटना की सूचना मिलते ही मेहसौल थाना अध्यक्ष मोहम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.