गिरडीह, मार्च 5 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। लाखों रुपए मूल्य के जेवरात को बाइक की डिक्की में रख पकौड़े का मजा लेना ज्वेर्लस दुकान संचालक को महंगा पड़ गया। बदमाशों ने बाइक की डिक्की तोड़कर लाखों रुपए मूल्य के जेवरात को उड़ा लिया। सूचना मिलने पर ज्वेलर्स दुकान संचालक के होश उड़ गए। भुक्तभोगी ने इस घटना को शरारती समझ डिक्की से गायब जेवरात की खोजबीन करने लगे परंतु गायब सामान हाथ नहीं लगने पर उसे आवेदन देकर पुलिस को इसकी सूचना दे दी। यह मामला चक्रदाहा गांव का है और बदमाशों ने 02 मार्च की रात को कथित चोरी की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि आवेदन के आलोक में बेंगाबाद थाना कांड संख्या 34/2026 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। भुक्तभोगी संतोष पोद्दार द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि वे ग्राम पंचायत मानजोरी के रहनेवाले हैं। चपुआडीह ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.