गंगापार, फरवरी 26 -- खीरी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर से पुलिस को चुनौती देते हुए पुलिस बूथ लालतारा के नाक के नीचे से एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए दुकान में रखे नकदी समेत लाखों के आभूषण पार कर दिए। चोरी की इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है। घटना के अनुसार लालतारा बाजार में बुधवार की रात बंद दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये के आभुषण की चोरी की गई। गुरुवार सुबह जानकारी पर दस बजे पीड़ित ने घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस ने जांच पड़ताल किया और वापस चली गई। जानकारी के अनुसार खीरी थाना क्षेत्र के सलैया खुर्द निवासी अर्जुन सेठ पुत्र स्व, फूल चंद्र सेठ लालतारा बाजार में मां विंध्यवासिनी ज्वोलर्स के नाम से दुकान खोल रखे हैं। वह प्रतिदिन अपने घर से आकर दिन भर दुकान ...