सीतापुर, मई 31 -- लहरपुर/ केसरीगंज, संवाददाता। लहरपुर स्थित ज्वेलर्स की दुकान से जेवर पार कर देने वाली बुआ- भतीजी गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुआ- भतीजी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर ज्वेलर्स की दुकान से खरीदारी के बहाने दो लाख रुपये कीमत के जेवर पार कर दिए थे। इंस्पेक्टर लहरपुर अरविंद सिंह के मुताबिक लखीमपुर खीरी रोड स्थित नवीनगर से लखीमपुर खीरी के बड़खेरवा निवासी मोहिनी देवी व उसकी भतीजी दीप्ती राज व लखीमपुर खीरी के शारदानगर अटकोहना निवासी रंजीत कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक, एक सोने की अंगूठी, चांदी की पायल व अन्य सामान बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लहरपुर के केसरीगंज स्थित प्रजा ज्वेलर्स की दुकान पर 17 मई को वह तीनों खरीदारी के बहाने आई थ...