शाहजहांपुर, मई 22 -- ददरौल, संवाददाता। गांव रौसर कोठी में सर्राफा की दुकान पर ग्राहक बनकर आए दो लोग करीब पांच ग्राम की अंगूठी लेकर फरार हो गए। आरसी मिशन पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के गांव रौसर कोठी निवासी उदयवीर सिंह की लालबाग रौसर कोठी में सर्राफा की दुकान है। 20 मई को दोपहर करीब 1:40 बजे एक व्यक्ति उनकी दुकान पर ग्राहक बनकर आया और लेडीज अंगूठी और चेन दिखाने को कहने लगा। आरोपी ने एक लगभग पांच ग्राम की अंगूठी पैक करा ली। इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए क्यूआर कोड मांगा। जैसे ही उदयवीर क्यूआर बताने लगे तभी आरोपी अंगूठी उठाकर दुकान से बाहर निकल गया और बाहर खड़े अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में दो अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्...