लखीमपुरखीरी, मई 20 -- सोने की बिक्री में कमी आने से ज्वेलरी कारोबार और टर्नओवर प्रभावित हो रहा है। इससे सराफा कारोबारी परेशान हैं। सराबार बाजार में घबराहट है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि बिक्री न होने टर्न ओवर प्रभावित होने से भविष्य में जीएसटी विभाग से नोटिस या अन्य प्रशासनिक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। ज्ञापन में ज्वेलरी उद्योग और उससे जुड़े व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए दिशा निर्देश जारी करने की मांग की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आलोक कुमार रस्तोगी के नेतृत्व में व्यापारी बुधवार को डीएम आफिस पहुंचे। यहां डीएम को ज्ञापन दिया। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर डीएम ने जीएसटी के कमिश्नर मृत्युंजय को भी बुलाया। व्यापारियों ने उनको भी ज्ञापन दिया। ज्ञापन में सराफा कारोबारियों ने कहा कि हा...