लखनऊ, अप्रैल 23 -- मणप्पुरम ज्वेलरी शोरूम से लाखों रुपये के गहने पार करने वाले मैनेजर को चौक पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी नागेश उपाध्याय ने बताया कि बैंग्लोर कर्नाटक मणप्पुरम ज्वैलर्स लिमिटेड मैन्यू फैक्चरिंग यूनिट के जनरल मैनेजर उमेश कुमार ने बालागंज जनरेलगंज निवासी कमल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कमल चौक इलाके में स्थित कंपनी के शोरूम में मैनेजर था। पीड़ित का आरोप है कि कमल ने शोरूम से लाखों रुपये की ज्वेलरी पार कर दी और भाग निकला। पुलिस ने आरोपित को बुधवार सुबह प्रेरणा स्थल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- चार किलो चांदी बरामदगी मामले में सुनार की जमानत याचिका खारिज यह भी पढ़ें- ग्राहक बन पहुंचे युवक ने दो लाख के जेवर उड़ाए यह भी पढ़ें- गिरफ्तार संतोष का नेटवर्क ...