ज्वेलरी शोरूम में स्टाफ को बातों में उलझा महिला डायमंड रिंग ले उड़ी
देहरादून, जून 25 -- राजपुर रोड स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में ग्राहक बनकर पहुंची महिला, स्टाफ को बातों में उलझाकर हीरे की अंगूठी चोरी कर ले गई। यह पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले में शोरूम मैनेजर की तहरीर पर राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दंपती की तलाश शुरू कर दी है। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि आर्यक ज्वेलरी शोरूम के मैनेजर आर्यन चौधरी ने तहरीर दी। बताया कि बीते चार जून को दोपहर करीब तीन बजे एक महिला अपने पति के साथ शोरूम में आई थी। दोनों ग्राहक बनकर आए थे और स्टाफ से गहनों के बारे में जानकारी लेने लगे। इस दौरान महिला ने अंगूठियों के कलेक्शन देखे। आरोप है कि अंगूठियां देखते समय महिला ने स्टाफ का ध्यान भटकाया और चालाकी से डिस्प्ले ट्रे में रखी दो अंगूठियां अपने हाथ में ले लीं। इसके बाद उसने बड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.