गुड़गांव, अप्रैल 3 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित एक नामी ज्वेलरी स्टोर में लाखों की चोरी करने का आरोप का स्टोर मैनेजर पर लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मूलरूप से दिल्ली के राहिणी निवासी सुमित गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गोल्फ कोर्स रोड पर हाउस ऑफ रिंग नाम से शोरूम चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने विशाल यादव नाम के युवक को स्टोर मैनेजर के पद पर रखा था। बीते 31 मार्च को जब विशाल दोपहर तक काम पर नहीं पहुंचा, तो सुमित ने उसे फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। शक होने पर जब शोरूम के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, तो विशाल जेब में पैसे डालता हुआ साफ दिखाई दिया।स्टॉक और कैश की जांच करने पर मालिक के होश उड़ गए। शोरूम से एक लाख 28 हजार रुपये की नकदी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.