ज्वेलरी शॉप से 1.75 करोड़ का सोना चोरी, लाल साड़ी वाली महिला ने ऐसे किया कांड
वार्ता, नवम्बर 8 -- छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में एक ज्वेलरी दुकान से करीब पौने दो करोड़ रुपये मूल्य के सोने की चोरी का मामला सामने आया है। शहर के व्यस्त पैलेस रोड स्थित मोती ज्वेलरी में शनिवार को अज्ञात महिलाओं ने कथित तौर पर भीड़ का फायदा उठाकर लगभग 1200 ग्राम सोने से भरा बॉक्स चुरा लिया। आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान दुकान में ग्राहकों की भीड़ थी। इसी बीच कुछ महिलाएं दुकान में पहुंचीं और कर्मचारियों की व्यस्तता का फायदा उठाकर सोने के आभूषणों से भरा बॉक्स लेकर निकल गईं। चोरी गये सोने की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 75 लाख रुपये बताई जा रही है।लाल साड़ी में आई महिला ने किया कांड दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में लाल साड़ी पहने एक महिला काउंटर से सोने से भरा बॉक्स उठाकर अपनी सहयोगी महिला को सौंपती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.