सीतामढ़ी, अप्रैल 6 -- सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है। बासुश्री चौक स्थित ज्योति ज्वेल्स नामक आभूषण दुकान को निशाना बनाते हुए एक युवक और एक युवती ग्राहक बनकर पहुंचे और लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपित पहले दुकान में सामान्य ग्राहक की तरह दाखिल हुए और आभूषण देखने की बात कही। इसी दौरान उन्होंने बड़ी चालाकी से दुकानदार का ध्यान भटकाया और कीमती जेवरात लेकर मौके से निकल गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दोनों आरोपित बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देते हैं और बिना किसी शक के दुकान से बाहर निकल जाते हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय ब...