प्रयागराज, जून 24 -- नैनी कोतवाली क्षेत्र की एडीए कॉलोनी में ज्वेलरी शोरूम के कर्मचारी पर बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। उनकी कार में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूलतः सीवान, बिहार निवासी आशीष केसरवानी विश्व बैंक कॉलोनी में रहते हैं। वह एक ज्वेलरी शोरूम में नौकरी करते हैं। वह शोरूम से अपनी कार से घर जा रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार चार युवक पहुंचे और उन्हें मोबाइल में फोटो दिखाने लगे। किसी भारी वस्तु से सिर पर वार कर दिया। यह भी पढ़ें- मारपीट मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...