धनबाद, जनवरी 2 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। कतरास थाना क्षेत्र के खेतान टॉवर स्थित श्री जमनादास विसेसर लाल ऑरन्मेन्टस में मंगलवार की अहले सुबह ज्वेलरी दुकान में हुई डकैती के मामले को लेकर गुरूवार को कतरास पुलिस सिजुआ साईडिंग पहुंची। जहां पुलिस ने घटना की रात ड्यूटी में तैनात सीआईएसएफ जवान से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने रेल लाईन के आस पास सर्च अभियान भी चलाया। सर्च अभियान में कतरास थाना प्रभारी असित सिंह, अवर निरीक्षक दुर्गेश सिंह, जोगता थाना के अकबर खान, संतोष भगत व अंगारपथरा ओपी प्रभारी प्रवीण कुमार सहित अन्य पुलिस बल उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.