मेरठ, मार्च 18 -- मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन एवं मेरठ जेम्स एंड ज्वेलरी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के नेतृत्व में मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। व्यापारियों ने ज्वेलरी पार्क की मांग रखी। संयुक्त सचिव ने मेरठ ज्वेलरी पार्क के संबंध में अब तक हुए कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। आश्वासन मिलने के बाद सराफा व्यापारियों की ज्वेलरी पार्क की स्थापना की उम्मीद जग गई है। प्रतिनिधिमंडल में मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन चेयरमैन प्रदीप कुमार अग्रवाल, सेक्रेटरी विजयआनन्द अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, डायरेक्टर ऋषभ महेश्वरी, विपिन अग्रवाल, मनोज वर्मा, अमित रस्तोगी, विपुल अग्रवाल रहे। केंद्रीय मंत्री के सामने व्यापारियों को मंत्रालय के संयुक्त सचिव...