गोपालगंज, अप्रैल 26 -- भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने के लाला छापर बाजार स्थित दीपक ज्वेलरी एवं बर्तन भंडार में शुक्रवार को हुई लूट और फायरिंग मामले में पांच-छह अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दुकानदार सह विजयीपुर थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी दीपक वर्मा ने दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि घटना के दिन वह अपनी दुकान पर थे। इसी दौरान दो बाइक से पहुंचे पांच-छह हथियारबंद अपराधी मुंह बांधे दुकान में घुस आए और मारपीट करते हुए दुकान से सोने की 18 अंगूठियां, कुछ अन्य सोने के गहने, चांदी के आभूषण और उनकी मां का स्टेट बैंक का पासबुक लूट लिए। भागने के दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की, जिससे लाला छापर निवासी पवन वर्मा घायल हो गए। बाद में जानकारी मिली कि भागते समय अपराधियों ने सिसई टोला मठिया निवासी डबल मिश्रा को गोली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.