बेगुसराय, जनवरी 11 -- बखरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गंगरहो गांव में शनिवार रात बदमाशों ने अंशिका ज्वेलरी शॉप में चोरी की घटना को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरा को तोड़ दिया। पुलिस ने सीसीटीवी का डीवीआर सड़क किनारे से बरामद किया है। वहीं, मौके पर से एक गोली भी पुलिस को मिली है। बताया जा रहा कि बदमाश दुकान के पीछे दीवार को काटकर दुकान में घुसे और गोदरेज तोड़कर सोना-चांदी लेकर फरार हो गए। दुकान मालिक गंगराहो निवासी रमण कुमार ने बताया कि सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो पीछे की दीवार कटी हुई थी और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। गोदरेज खुला हुआ था जिसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। उन्होंने बताया कि दुकान में रखे करीब एक किलो चांदी और 12 ग्राम सोना गायब था। इधर, घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शैल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.