गोपालगंज, अप्रैल 24 -- भोरे(गोपालगंज)।भोरे थाने के लाला छापर बाजार स्थित दीपक ज्वेलर्स एंड बर्तन भंडार में शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे हथियारबंद अपराधियों ने लूट की कोशिश की। दुकानदार के विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। इसमें बगल के दुकानदार के भाई पवन वर्मा घायल हो गए, जबकि भाग रहे अपराधियों की गोली से एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे भीड़ से छुड़ाकर एक कमरे में बंद कर दिया। गुस्साए लोगों ने अपराधियों की बाइक में आग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो बाइक पर सवार छह अपराधी दुकान पर पहुंचे थे और हथियार के बल पर लूटपाट का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच अन्य अपराधी भागने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.