ज्वेलरी दुकान में नकद सहित जेवर की चोरी
गढ़वा, मई 2 -- बिशुनपुरा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में जेवर दुकान में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार रात को भी मनोकामना ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया। दुकान से करीब 40 हजार रुपये नकद और एक लाख मूल्य के जेवर की चोरी कर ली गई। दुकान मालिक अजीत सोनी ने बताया कि वह शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। चोरों ने दुकान में घुसने के लिए सीढ़ी के ऊपर लगे सीट (छत का हिस्सा) को काटकर अंदर प्रवेश किया था। उसके बाद काउंटर का लॉक तोड़कर दुकान में रखे करीब 40 हजार रुपये नकद और लगभग एक लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी की ली। भुक्तभोगी अजीत ने इस संबंध में स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.