देवघर, मार्च 2 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर के एक ज्वेलरी दुकान में आभूषण चोरी के आरोप में पुलिस ने एक महिला व एक पुरुष को हिरासत में लिया है। हालांकि मामले में पुलिस किसी प्रकार की जानकारी नहीं दे रही है। सूत्रों ने बताया कि आभूषण दुकान में एक महिला व पुरुष आभूषण खरीदने गए थे। दुकानदार का ध्यान भटकते ही महिला व पुरुष ने आभूषण छिपा लिया था। कुछ देर बाद वहां से दोनों निकल रहे थे। उसी दौरान आभूषण दुकानदार को मामले की जानकारी होने पर दोनों को फिर बुला पूछताछ की लेकिन दोनों ने जानकारी नहीं थी। उसके बाद आभूषण दुकानदार ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस पहुंची व दोनों को हिरासत में लिया है। फिलहाल दोनों से मामले के बारे में पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...