ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की समीक्षा बैठक
लातेहार, जून 9 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। एसडीपीओ उमेश सिंह की अध्यक्षता में थाना परिसर में बैंक शाखा प्रबंधकों, ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों व ज्वेलरी व्यवसायियों के साथ सुरक्षा संबंधी बैठक की। बैठक में उपस्थित बैंक अधिकारियों, सीएसपी कर्मियों व ज्वेलरी दुकानदारों ने अपनी-अपनी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी चिंताओं से पुलिस प्रशासन को अवगत कराया। एसडीपीओ ने सभी की बातों को गंभीरता से सुनते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बैंक व सीएसपी संचालकों को सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम और अन्य सुरक्षा उपकरणों को हमेशा सक्रिय रखने का निर्देश दिया। वहीं ज्वेलरी व्यवसायियों को दुकान व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की सलाह दी। एसडीपीओ ने संबंधित पुलिस पदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.