ज्वेलरी दुकानों की की गई जांच
किशनगंज, अप्रैल 23 -- किशनगंज। संवाददाता एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर बुधवार को जिले में अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित ज्वेलरी दुकानों का सघन जांच व निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, आगंतुकों का रजिस्टर एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।साथ ही पुलिस के द्वारा दुकानदारों को सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत थाना पुलिस या डायल 112 को देने एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.