साहिबगंज, मार्च 26 -- राजमहल, प्रतिनिधि। ज्वेलरी दुकानदार से हुए 80 हजार नकद व लाखों के गहने की लूट मामले का पुलिस ने घटना के महज 30 घंटे के भीतर ही उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में तीन अभियुक्तों को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। तीन अभियुक्त अब भी फरार है। लूटे गये गहने व नकदी की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना में इस्तेमाल हुए दो बाइक व एक स्कूटी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। यह जानकारी एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को दी है। उन्होंने बताया कि बीते मंगलवार की रात करीब 8:00 बजे मसकलैया के गौतम कुमार स्वर्णकार अपने मंगलहाट स्थित ज्वेलरी दुकान को बंद कर बाइक से घर जा रहा था । इसी दौरान एनएच 33 डेरगांमा-मुन्ना पटाल के बीच तीन बाइक पर सवार 6 नकाबपोश अपराधियों ने हथियार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.